जान जोखिम में डाल स्कूल पहुँच रहे नौनिहाल, जिम्मेदार मौन

जान जोखिम में डाल स्कूल पहुँच रहे नौनिहाल, जिम्मेदार मौन

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। महुआ ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचोखर में संचालित प्राथमिक विद्यालय पचोखर.2 में विगत दिनों में हो रही बरसात में विद्यालय पहुँच मार्ग में अत्याधिक जलभराव होने के चलते इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहालों को अपनी जान जोखिम में डालकर रास्ते में हो रहे जलभराव को पारकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है जिसमें हर क्षण नौनिहालों के फिसलने का भय बना हुआ है। इस सम्बन्ध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद दीक्षित मलय द्वारा कई बार ग्राम प्रधान एवं सम्बंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया किन्तु अभीतक किसी ने भी नौनिहालों की इस भीषण समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया उन्हें शायद होने वाली किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है जबकि बेबस नौनिहालों अपनी जान जोखिम में डाल जलभराव को किसी प्रकार पारकर विद्यालय पहुंचने पर मजबूर हैं। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि इस जलभराव में नौनिहालों की जान जोखिम में होने के साथ साथ शिक्षण कार्य में बाधक बनी इस समस्या का त्वरित संज्ञान लेते हुये जनहित में समस्या का निदान करें ताकि नौनिहालों को शिक्षा एवं सुरक्षा प्रदान हो सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA