Homeबिहारकलयुगी बेटे का अत्याचार देख रो देंगें आप.....

कलयुगी बेटे का अत्याचार देख रो देंगें आप…..

कलयुगी बेटे का अत्याचार देख रो देंगें आप…..

शराब के नशे में दो सगे भाइयों ने बुजुर्ग माता-पिता को पीटा
मां—पिता ने प्राथमिकी के लिए नहीं दिया आवेदन
श्याम सुन्दर
रोहतास, बिहार। आज भी इस कलयुग में मां और पिता का स्थान कोई नहीं ले सकता दुर्गा सप्तशती में एक श्लोक आया है कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति फिर भी आज का समाज माता पिता के विषय में न सोचे तो इससे बड़ा दुर्भाग्य पुत्र के लिए क्या हो सकता है।नवरात्र के पावन महीने में जहां हिंदुओं के लिए नवरात्रि का व्रत और दशहरा काफी मायने रखता है तो वही इस पावन महीने में शराब पीना और वह भी पीकर के माता-पिता को पीटना कितना बड़ा घृणित कुकर्म को दर्शाता है। सूत्रों के अनुसार मिली खबर के मुताबिक राज नारायण चौधरी और शिवनारायण चौधरी दोनों सगे भाई ग्राम चेहरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जाते हैं।

सोमवार की रात को शराब पीकर के दोनों भाइयों ने अपने ही बृद्ध माता पिता को पीट रहे थे। तभी किसी ग्रामीणों ने बिहार सरकार के टोल फ्री नंबर पर फोन कर दिया। सूचना के बाद सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर थाने लाई।जहां पर दोनों भाइयों के माता-पिता से पुत्र के विरुद्ध आवेदन देने के लिए कहती रह गई लेकिन माता-पिता लाख कोशिश के बाद भी आवेदन नहीं दिए और थाना प्रभारी के सामने हाथ जोड़कर कर विनती करते रहे कि सरकार इसके ऊपर केश मत कीजिए ।लेकिन कानून के रखवाले प्रभारी ने प्राथमिकी तो नहीं की फिर भी शराब के नशे में होने के कारण उन दोनों भाइयों को जेल भेज दिया और माता पिता के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए दोनों पुत्रों को काफी लताड़ लगाई। वह शराब के नशे में सानू कुमार मोहनिया वार्ड नंबर 7 रोहित पासवान ग्राम मुजान डब्लू पासवान ग्राम बरेज सहित तीनों थाना मोहनिया जिला कैमूर को शराब के नशे में पाए जाने के बाद जेल भेज दिया ।ए तीनों उत्तर प्रदेश बिहार की सीमा पर ककरैथ के पास शराब के नशे में घूमते हुए पाए गए थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read