योगी ने मथुरा को दी 822 करोड़ की सौगात, कहा- 5 साल में ब्रजभूमि की तस्वीर बदली

योगी ने मथुरा को दी 822 करोड़ की सौगात, कहा- 5 साल में ब्रजभूमि की तस्वीर बदली

30 हजार करोड़ रूप्ये के प्रोजेक्ट ब्रज भूमि के विकास से जुड़ने वाले है: आदित्यनाथ
आरके धनगर
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के नए मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया इसकी ओर आकर्षित हो रही है। 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट ब्रज भूमि के विकास से जुड़ने वाले हैं। यह बात सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कही। इस दौरान उन्होंने मथुरावासियों को 822 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात बटन दबाकर 84 परियोजनाओं का लोकार्पण और 126 परियोजनाओं का शिलान्यास करके दी। मंच पर उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और जिले के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके पहले योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंच कर पूजा-अर्चना की। यहां से बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के लिए रवाना हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने 822.43 करोड़ की 210 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने राधे-राधे और बांकेबिहारी लाल की जयकार से संबोधन का शुरुआत की। सीएम योगी ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि ब्रजभूमि में आने का अवसर मिला है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों का महत्व बताते हुए कहा कि सबसे बड़ा दुनिया का धार्मिक आयोजन प्रदेश में प्रयागराज कुंभ के रूप में होता है। आज उत्तर प्रदेश विकास के नए मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रही है। उन्होंने कहा कि 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट ब्रज भूमि के विकास से जुड़ने वाले हैं।

सीएम योगी ने कहा कि ब्रजभूमि को 822 करोड़ की सौगात देकर आनंद की अनुभूति हो रही है। उत्तर प्रदेश में सभी धार्मिक और पवित्र स्थल हैं। 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से मथुरा जुड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद दिया। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को जिताया। इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। अबकी बार नगर निकाय चुनाव में भी ऐसे आशीर्वाद देकर भगवा फहराएं। सीएम योगी ने कहा कि पिछले पांच साल में ब्रजभूमि की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि महामारी के प्रकोप से जनता को बचाया। नरेंद्र मोदी नेतृत्व में कोरोना की लड़ाई लड़ी गई। फ्री टेस्ट, उपचार और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बाकी सात नगर निगम को भी जोड़ा। इसमें मथुरा निगम भी है। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी दुस्सास करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा। वहीं, 126 नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने की बात कही। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार योजनाओं को पूरा कराने में विश्वास रखती है। सीएम योगी के दौरे को नगर निकाय चुनाव को लेकर अहम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में जिले के सभी प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मंच पर पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, विधायक राजेश चौधरी, श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, मेध श्याम सिंह, ओम प्रकाश सिंह के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, नगर निगम मथुरा वृंदावन के मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधु, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, रामनरेश अग्निहोत्री, रजनीकांत माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent