विभिन्न जगहों पर आयोजित हुये योग कार्यक्रम
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इसी क्रम में अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा में योग कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.डी. उपाध्याय, योग प्रशिक्षक आशीष अस्थाना तथा मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नासिर खान ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया। योग प्रशिक्षक आशीष अस्थाना ने छात्रों व शिक्षकों को योगाभ्यास के शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार के आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एन.डी. उपाध्याय सचिव मिर्जा अनवर बेग उपस्थित रहे। वहीं खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में योग प्रशिक्षक कृष्ण मुरारी मौर्या ने योगाभ्यास कराते हुये उसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रबन्धक अनिल उपाध्याय, प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता, एनसीसी अधिकारी राजेश यादव, विनोद मिश्रा, रेखा यादव उपस्थित रही।
वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर प्रभारी डॉ. मसूद खान के नेतृत्व में योगाभ्यास का आयोजन हुआ जहां डॉ. फिरदौस खान, डॉ. साजिद, अशोक यादव सुल्तानी, अवधेश तिवारी समेत आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय के नेतृत्व में योग कार्यक्रम हुआ जहां पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। इसी क्रम में मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहापुर में योग प्रशिक्षक डॉ. गजेंद्र पाण्डेय ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, मण्डल महामंत्री मनीष गुप्ता, शांतिभूषण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









