इस बाबत तेलंगाना राज्य की रेलवे सुरक्षा बल ने शिनाख्त हेतु स्थानीय आरपीएफ को फोटो भेजा है। स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक सुनील दिवाकर ने बताया कि तेलंगाना राज्य के रामगुंडम रेलवे स्टेशन से पत्र प्राप्त हुआ। कहा गया कि लगभग 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति एक घायल व्यक्ति कोथवापल्ली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिर गया। उसे गम्भीर चोटें आयी हैं। उपचार हेतु करीमनगर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बीस जून शुक्रवार को दुर्घटना में घायल पाया गया। युवक के पास से शाहगंज जंक्शन से विजयवाड़ा जंक्शन की जनरल टिकट पाया गया। फिलहाल रेलवे पुलिस शिनाख्त में गम्भीरता पूर्वक जुटी है।








