लेखिका पुष्पा श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ में मिला सम्मान

लेखिका पुष्पा श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ में मिला सम्मान

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। सई और गंगा नदी की पावन धारा के किनारे बसे जिले का नाम साहित्य के क्षेत्र में भी अछूता नहीं रहा है। रायबरेली की वरिष्ठ लेखिका पुष्पा श्रीवास्तव शैली को छत्तीसगढ़ की धरती में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ में विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान के द्वारा छत्तीसगढ़ में एक साहित्य मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे देश से साहित्यकार इकट्ठा हुए थे।

रायबरेली शहर से लगे छोटे से गांव का कसेहटी की रहने वाली पुष्पा श्रीवास्तव शैली की लेखनी सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के साथ साथ पारिवारिक पृष्ठभूमि को दर्शाने का काम करती है जिसको देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ में सम्मानित किया गया। पुष्पा श्रीवास्तव शैली साहित्यकारों को संगठित करने वाली संस्था हिंदी रचनाकार समूह की संस्थापक और व्यवस्थापक हैं उनके द्वारा इस संस्था का संचालन किया जाता है। छत्तीसगढ़ में मिले सम्मान से रायबरेली के साहित्यकार हरिश्चंद्र त्रिपाठी, रसिक किशोर नीरज, कल्पना अवस्थी, अभिमन्यु सिंह, नरेंद्र सिंह भदौरिया, रत्ना सिंह, डॉ. संतलाल, अशोक कुमार और दयाशंकर ने उन्हें बधाई दी और खुशी जाहिर की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent