नौपेड़वा हनुमान मंदिर पर की गई पूजा अर्चना, बांटी गई मिठाईयां | #TEJASTODAY

सूरज जायसवाल
नौपेड़वा, जौनपुर। अयोध्या में पीएम मोदी द्वारा श्री राम मंदिर शिलान्यास व भूमि पूजन के कार्यक्रम से देशभर में उत्सव जैसा माहौल है लोग घरों एवं मंदिरों में पूजन अर्चन, दीये जलाने व मिठाईया बांट कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे है।

बच्चे बड़े खुश हो कर दीये जालए इसी क्रम में गल्ला मंडी एवं नौपेडवा बाजार हनुमान मंदिर परिसर में युवा समाज सेवक श्री नीरज जायसवाल एवं पप्पू उमरवैश उर्फ विधायक की अगुआई में कार्यकर्ता उक्त मंदिर में पूजन अर्चन के साथ मिठाईया बांटी उत्साही कार्यकर्ताओं ने जाकर घर घर मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता जाहिर किये।

इस मौके पर दिलीप अग्रहरी, चंदन जायसवाल, महेश मोदनवाल, गौतम जायसवाल, विजय जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, हरीशंकर निगम, हिमांशु सोनी, अंकित जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार ओमकार मिश्रा, राजेश जायसवाल, अनमोल जायसवाल, अनुराग जायसवाल, गुड़िया अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे।
