ग्राम पंचायतों में स्थापित महिला जनसुनवाई केन्द्र पड़ा सुना, महिलाओं में आक्रोश

ग्राम पंचायतों में स्थापित महिला जनसुनवाई केन्द्र पड़ा सुना, महिलाओं में आक्रोश

अतुल राय
रामेश्वर, वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए जंसा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में महिला मिशन के तहत महिला जनसुनवाई केंद्र की स्थापना की गई। केंद्र खुलने के महीने दो महीने तक केंद्र की रोचकता बनी रही। केंद्र पर सप्ताह में 3 दिन महिला पुलिसकर्मी बैठती थी जिससे गांव के शरारतियों में भय व्याप्त हो गया था कि महिलाओं को अगर कुछ होता है तो यह तुरंत जनसुनवाई केंद्र पर पहुंच जायेगी।

प्रशासन द्वारा केंद्र की गतिविधियां धीरे-धीरे पुलिस की यह प्रक्रिया सूनी पड़ गयी। केंद्र खुलने से महिलाओं के अंदर इतना भरोसा था कि जब भी कुछ उत्पीड़न होगा तो हम तत्काल अपने ग्राम सचिवालय पर स्थापित जनसुनवाई केंद्र पर पहुंचकर अपनी फरियाद को सामने रखकर न्याय की गुहार लगाऊंगी लेकिन केंद्र पर महिला पुलिस कर्मियों के नहीं आने से शासन प्रशासन के पहल पर जहां विश्वास उठ रहा है वही गांव की महिलाएं परेशान है।
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव बताया कि जंसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगापट्टी ग्राम सचिवालय में महिला मिशन के तहत ग्राम पंचायत में खुले महिला जनसुनवाई केन्द्र महिलाओं के लिए कई जगह वरदान साबित हुआ है।

इस केंद्र पर गांव का झगड़ा गांव में ही निपटारे को काफी बल मिला था। ग्राम सचिवालय जगापट्टी में दर्जनों महिलाओं से जुड़े मामलों का निस्तारण बड़े आसानी के साथ कराया गया। यह एक चर्चा का विषय था। इस केंद्र पर मामलों की तत्काल सुनवाई की जाती थी। साथ ही लोगों में एक भय भी बना रहता था। यहां पर अधिकतर मामले सुलह समझौता से निपटाये गये। महिला जनसुनवाई केन्द्र पर सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा व पति पत्नी के बीच विवाद आ रहे थे।
शासन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम सचिवालय पर एक महिला जन सुनवाई केंद्र की स्थापना की गई है।

केंद्र पर शिकायतें सुनने के लिए महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाती रही है। ताकि महिलाएं उन्हें अपनी समस्या निडर होकर बता सके। लेकिन महीनों से महिला जन सुनवाई केंद्र सुना पड़ा हुआ है। थानाध्यक्ष जंसा को सूचना देने के बाद भी इस ओर ध्यान न दिया जाना शासन के उद्देश्यों के खिलाफ मानसिकता समझ में आ रही है। इस बाबत जंसा एसओ राकेश पाल ने कहा कि महिला जनसुनवाई केंद्र पर महिला पुलिसकर्मी की कमी के कारण ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। जल्द ही ड्यूटी लगाई जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent