श्रीराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा के लिये महिलाओं ने निकाली स्कूटी जनजागरण यात्रा

श्रीराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा के लिये महिलाओं ने निकाली स्कूटी जनजागरण यात्रा

केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्जापुर। जय श्री राम के उद्घोष के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर से महिलाओं की स्कूटी यात्रा निकाली गई। श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष विवेक बरनवाल और यात्रा प्रभारी रवि शंकर साहू ने यात्रा को रवाना किया। जिसका नेतृत्व यात्रा प्रभारी शिखा अग्रवाल, दीपा उमर एवं गुंजन गुप्ता ने किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर प्रदेश का विशाल भव्य शोभायात्रा 17 अप्रैल को नगर में निकलेगा। सोमवार को शोभायात्रा के पूर्व नगर में महिलाओं ने स्कूटी जनजागरण यात्रा निकाली।
सिर पर पकड़ी धारण कर राम काज में निकली महिलाओं ने धर्म ध्वजा फहराते हुए नगर के विभिन्न मार्गों पर चक्रमण किया। महिला प्रभारी शिखा अग्रवाल ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। 17 अप्रैल को भव्य शोभयात्रा निकाली जायेगी। जिसमें सभी के आराध्य भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल होने का निमन्त्रण देने निकले हैं। सभी लोग भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर इसे और भव्य स्वरूप प्रदान करें। नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा महिलाओं ने जय श्रीराम का जय घोष कर भगवान को नमन किया। महिलाओं की जन जागरण यात्रा रेलवे स्टेशन परिसर से आरम्भ हुई जो संगमोहाल, कटरा कोतवाली, कच्ची सड़क, रतनगंज, तेलियागंज, डंकीनगंज चौराहा, पक्की सराय, घंटाघर, बसनहीं बाजार, धुन्धी कटरा, गुड़हट्टी चौराहा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, गणेशगंज भैंसहिया टोला होते संगमोहाल हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में दीपा उमर, वीना सिंह, सूर्या दुबे, सुमन दुबे, सुमन यादव, मंजु लता चौबे, कविता वर्मा, पूनम केशरी, शशि मिश्रा, रीता, आस्था, साधना गुप्ता, शिखा अग्रवाल, पूजा यादव, शिप्रा गुप्ता, शिवांगी, गुंजन गुप्ता, प्रिया केशरी, विष्णु कांति संगीता सिंह गहरवार, साक्षी गोस्वामी, खुशी जायसवाल, सरिता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रंजना गुप्ता, साधना गुप्ता, मीना मिश्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं। यात्रा के दौरान व्यवस्था को बनाये रखने के लिए विहिप जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल, राज माहेश्वरी, बजरंग दल संयोजक प्रवीण मौर्य, समिति प्रभारी रविशंकर साहू, मनोज दमकल, सुरक्षा प्रमुख गोपाल केसरवानी, कृष्ण सिंह पटेल, हिमांशु मोदनवाल, पवन उमर आदि रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent