ट्रेन से गिरने पर महिला की हुई मौत, युवक जख्मी

ट्रेन से गिरने पर महिला की हुई मौत, युवक जख्मी

अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। बीबीडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे लाइन के पास एक महिला व युवक खून से लथपथ पड़े मिले। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने दो लोगों को खून से लथपथ देखा तो हडकंप मच गया। लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मृत अवस्था में पाया जबकि युवक की सांसे चल रही थी। आनन-फानन में पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। महिला के शरीर पर रंग-बिरंगी साडी, हल्का बैंगनी रंग का ब्लाउज, नीले रंग का पेटीकोट था। वहीं युवक की शिनाख्त मीर दरवेश पुत्र मीर मुस्ताक निवासी बिहार के रूप में हुई है। युवक गंभीर रूप से घायल है। कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। होश आने पर घटना की जानकारी हो पायेगी। आशंका जताई जा रही है कि महिला भी बिहार की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि दोनों एक साथ ट्रेन से कैसे गिरे इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। दोनों जहरखुरानी का शिकार हुए हैं या ट्रेन से कूदकर आत्महत्या की इसका पता लगाया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent