छेड़खानी का किया विरोध तो दबंगों ने युवती का तोड़ा हाथ
पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई मदद की गुहार
विनोद विरोधी
गया (बिहार)। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने छेड़खानी का विरोध किया तो दबंगों ने रॉड से मारकर उसका हाथ तोड़ दिया। साथ ही उसके भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं।
जिस कारण पूरा परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह जीवन जीने को मजबूर हैं इसे लेकर पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। इस संबंध में पीड़िता सोनी कुमारी (काल्पनिक नाम) ने बतायी कि विगत 28 नवंबर की रात्रि लगभग 8 बजे दुकान से कुछ सामान लेकर घर लौट रही थी। जैसे ही गांव के दिलीप यादव के घर के समीप पहुंची वहां पहले से मौजूद दिलीप यादव, सुदामा यादव एवं अन्य लोगों ने हाथ पकड़ कर जबरन अपने घर में ले जाना चाहा। जब विरोध किया तो रॉड से मारकर हाथ तोड़ दिया। हो- हल्ला सुनकर मेरा भाई मुझे बचाने आया तो उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया।मेरे पूरे परिवार के साथ मारपीट की। इसके बाद हमने स्थानीय थाना में उक्त लोगों को नामजद करते हुए कांड संख्या 1155/ 22 दर्ज कराया है।.
लेकिन थाना प्रभारी का रवैया पूरे मामले में शिथिल है। घटना की प्राथमिकी दर्ज हो जाने के बाद भी अभियुक्तों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है अभी भी अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं और हमें धमकी दे रहे है।वही इस संबंध में पीड़िता के भाई दिलीप कुमार ने बताया कि उक्त दबंगों द्वारा मेरी बहन के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया। विरोध करने पर बहन का हाथ तोड़ दिया गया बीच-बचाव करने हमारा भाई गया तो उसे गोली मारकर घायल कर दिया गया जिसका इलाज अभी भी पीएमसीएच मे चल रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











