अजय जायसवाल
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के 376 डी में वांछित अभियुक्त मन्नू मद्धेशिया पुत्र ध्रप मद्धेशिया निवासी वार्ड नं0-4 हनुमंत नगर को पीपीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज अवस्थी व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अजय सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पीपीगंज दुर्गेश सिंह को फरार चल रहे अपराध व अपराधियों को गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था।
पीपीगंज पुलिस ने अपने सहयोगी द्वारा धारा 376 (डी) भादंवि से संबंधित वांछित अभियुक्त मन्नू मद्धेशिया को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, उपनिरीक्षक रविकान्त यादव, आरक्षी दीपक सिंह यादव, उमेश सिंह शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।