बाइक सवार साइन बोर्ड को मारी टक्कर, दो घायल
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के औरी गांव में स्थित टाईबीर बाबा पुलिया पर सोमवार की दोपहर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जौनपुर से परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहे छात्र साइन बोर्ड से टकराकर घायल हो गए।
टक्कर ने दोनों बाइक सवार घायल हो गये। टक्कर की आवाज सुनकर आस—पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां घायल का उपचार चल रहा है। छात्र दिलीप यादव पुत्र सुरेश यादव व दीपक यादव पुत्र श्याम सुंदर यादव निवासी भभौरा खानपुर गाजीपुर का निवासी बताया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






