चैंन स्नेचिंग गिरोह की 7 महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़कर कोहड़ौर पुलिस को सौंपा

चैंन स्नेचिंग गिरोह की 7 महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़कर कोहड़ौर पुलिस को सौंपा

योगेश मिश्र/धर्मेंद्र कुशवाहा
कोहड़ौर, प्रतापगढ़। स्थानीय थानांतर्गत त्रिलोकपुर गांव में गुरुवार को बच्चा चोरी के शक में सात महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। बताते चलें कि गांव में बाहरी सात महिलाओं को घूमते हुए देखकर स्थानीय कुछ लोगों ने महिलाओं से पूछताछ करते हुए बैठा लिया। महिलाओं द्वारा बार-बार नाम पता गलत बताने पर गांव के लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप लगाते हुए महिलाओं को रोककर कोहड़ौर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुँची कोहड़ौर पुलिस ने सातों महिलाओं को एक टेम्पो पर बैठाकर थाने ले आई।

उस दौरान ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं होती रही। कोई बच्चा चोर तो कोई चेन स्नेचर तो वहीं कई लोग तरह- तरह की बातें कर रहे थे। भीड़ में मौजूद कुछ ग्रामीणों की माने तो उपरोक्त महिलाओं में से एक महिला ने टेम्पो पर एक महिला की चेन भी चुराकर अपने पर्स में रख लिया था जब उस महिला को जैसे ही आभास हुआ तो उसने अपने गले पर हाथ फेरा तो चेन उसकी गायब थी तो उस महिला ने ढूंढना शुरू किया तो उसी टेम्पो पर बैठी एक लड़की ने उन सातों में से एक महिला द्वारा चेन चुराने की बात बताई तब उसका चेन वापस देकर वो सातों महिलाएं टेम्पो से उतर गयी और दूसरी टेम्पो पर बैठकर एक किमी0 आगे जाकर त्रिलोकपुर गांव के अंदर चली गयी।

जब वहां पहुंची तो ग्रामीणों को उक्त महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध लगी और पता चला कि इन्हीं महिलाओं में से एक महिला ने किसी महिला की चेन चुरा ली थी। पकड़े जाने पर जब तू-तू में-में हुई तो छुपने के लिए उक्त सातों महिलाएं टेम्पो से उतर गयी छुपने के दृष्टिकोण से गांव के बीच चली आयी हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पकड़ी गयी सातों में महिला में एक महिला गर्भवती थी पूछताछ में महिलाओं ने उसी गर्भवती महिला के इलाज हेतु निकलना व रास्ता भटकने का बहाना बताया गया।ग्रामीणों ने महिलाओं की उक्त बातों को महिलाओं की चतुराई बताया।लोगों का कहना था कि ये महिलाएं गिरोह बनाकर चोरी करती हैं और पकड़े जाने पर उसी गर्भवती महिला के इलाज का बहाना बनाकर कृपा पात्र बनने का प्रयास करती हैं। उक्त गिरोह की महिलाओं के पकड़े जाने के मामले में एस ओ कोहड़ौर द्वारा बताया गया कि महिलाओं से पूछताछ जारी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent