विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम प्रधान को किया गया सम्मानित
अब्दुल शाहिद
बहराइच। विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत अशोका को जलवायु मित्र ग्राम पंचायत चयनित किया गया व ग्राम प्रधान रामराज को सम्मानित किया गया। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता 2022 आयोजित की गई जिसमें ग्राम पंचायत अशोका द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कांफ्रेंस आफ पंचायत 2022 में ग्राम प्रधान रामराज को प्रमाण पत्र एवं स्मृतिचिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान रामराज को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा. राधेश्याम श्रीवास्तव एडवोकेट, पू.प्र.जि.प.स. पंकज श्रीवास्तव, अम्बिका प्रसाद, सविता, ललित वर्मा आदि ने बधाई दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।