विजय बहादुर बनाये गये भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

विजय बहादुर बनाये गये भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुये दी बधाई

प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता बैजनाथपुर गांव निवासी एवं बाबा मोलन सिंह स्मारक महाविद्यालय बैजनाथपुर के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नामित किया है। विजय बहादुर का घराना पुराने राजनीतिक लोगो से रिश्ता था और है।
क्षेत्र में इनके पिता और चाचा काफी लोगों का मददगार बनकर क्षेत्र और गरीबों के विकास के लिए अपने वसूलों से समछौता नहीं किया। आज उन्हीं वसूलों पर चलकर भाजपा नेता विजय बहादुर सिंह के भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नामित होने की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई तो बधाई देने वालों का तांता लग गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, निवर्तमान सांसद प्रवीण निषाद, नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि, भाजपा जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र पाण्डेय, दिलीप राय, अतुल सिंह, राजू प्रसाद राणा, सच्चितानन्द निगम, राणा प्रताप राय, धर्मपाल पाल, राजन राय, नितेष राय, प्रमोद सिंह, लालमन गुप्ता समेत तमाम अन्य कार्यकर्ताओं एव नेताओं ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा नेता विजय बहादुर को बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent