महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, तीन किशोर गिरफ्तार

महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, तीन किशोर गिरफ्तार

आरके धनगर
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के रमणरेती श्रेत्र में महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ का वीडियो इण्टरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन किशोर को हिरासत में ले लिया है।
इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रमणरेती श्रेत्र में सड़क से गुजर रही महिला श्रद्धालुओं के साथ स्कूटी सवार तीन किशोर द्वारा छेड़छाड़ की जा रही है। माना जा रहा है कि सोमवार को चिंताहरण मंदिर में दर्शन को जाते समय महिला श्रद्धालुओं के साथ ये घटना हुई। वीडियो वायरल होने के बाद महावनन थाने की पुलिस सक्रिय हो गई। दारोगा सुभाष कुमार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छेड़छाड़ करनने वाले तीन किशोरों को भी पुलिस ने खोज लिया।

थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि किशोरों से पूछताछ की जा रही है। सावन के सोमवार को महावन क्षेत्र में स्थित चिंताहरण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर छेड़छाड़ वाली लोकेशन का पता किया। सीसीटीवी के सहारे पुलिस ने किशोर और उनकी स्कूटी का पता किया। एएसपी देहात श्रीश्चंद्र ने बताया कि युवकों ने युवतियों के साथ अभद्रता करने की बात प्रकाश में आई है। इस संबंध में प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल ही मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है। जिनके साथ छेड़छाड़ की गई, उन महिलाओं का पता नहीं चल पाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat