HomeBhadohi18 घण्टे बाद बंधवा मर्यादपट्टी लोगों को मिली बिजली

18 घण्टे बाद बंधवा मर्यादपट्टी लोगों को मिली बिजली

18 घण्टे बाद बंधवा मर्यादपट्टी लोगों को मिली बिजली

ओबैदुल्ला असरी
भदोही। नगर के वंधवा मर्यादपट्टी मोहल्ले के लोगों को 18 घंटे बाद मंगलवार को बिजली मिली। आपूर्ति बहाल होने के बाद मोहल्लेवासियों के चेहरे खिल उठे। वहीं लोगों ने अपने-अपने घरों में पानी भरना शुरू कर दिया। विद्युत न रहने के कारण वहां पर पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ था।
सोमवार को तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने के चलते मोहल्ले की बिजली कही से खराब हो गई थी। हालांकि मोहल्लेवासी समझ रहे थे कि बारिश के कारण आपूर्ति को ठप कर दिया गया है। लेकिन बारिश बंद हो जाने के बाद भी बिजली नहीं आई तो लोग समझ गए कि कहीं न कहीं से खराबी होने के कारण आपूर्ति ठप है। इसकी शिकायत लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से की। रात के समय का समय होने के कारण खराबी को ठीक नहीं किया जा सका। सुबह लग कर विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने खराबी को ठीक किया। तब भी उसे दुरुस्त करने में 16 घंटे लग गए। लगभग 20 मिनट बिजली रही होगी। तभी बारिश शुरू हो गई। गरज के साथ बारिश शुरू हुई तो सालिमपुर में हाईटेंशन तार पर अकाशी बिजली गिर गया। जिसके चलते एक बार फिर बंधवा मर्यादपट्टी मोहल्ले का विद्युत आपूर्ति बाधित रहा। हालांकि विभाग के अवर अभियंता प्रमोद चौहान ‌विभागीय कर्मचारियों के साथ लगकर तार को ठीक कराया। तब भी उसे ठीक होने में 2 घंटे लग गए। बिजली न होने के कारण लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read