HomeJaunpurनयी चिकित्सा पद्धति से पशु चिकित्साधिकारी ने किया भैंस का उपचार

नयी चिकित्सा पद्धति से पशु चिकित्साधिकारी ने किया भैंस का उपचार

नयी चिकित्सा पद्धति से पशु चिकित्साधिकारी ने किया भैंस का उपचार

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित बसिरहां गांव में पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल ने गम्भीर स्थिति में बीमार भैंस की नवीन चिकित्सा पद्धति से उपचार करके उसे नया जीवन दिया। मालूम हो कि उक्त गांव निवासी पशु पालक दीप नारायण बिन्द की भैंस का मलद्वार बंद हो गया था जिससे भैंस की स्थिति बिगड़ने लगी। स्थानीय चिकित्सकों द्वारा इलाज करने पर जब भैंस को राहत नहीं मिली तो पशुपालक ने राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात रहे पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल से सम्पर्क किया। डा. पालीवाल ने पाइप द्वारा उक्त भैंस के बंद पड़े मलद्वार का सफलतापूर्वक उपचार कर सभी को हतप्रभ कर दिया। इस चिकित्सा पद्धति को देखकर लोग आश्चर्य चकित रह गये। पशु चिकित्सक ने बताया कि पशुओं में कीड़ी की दवा समय पर न देने से इस तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। भैंस स्वस्थ होने के उपरांत पशुपालक ने डा. पालीवाल की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ब्यक्त की। इस दौरान पशु मित्र श्रीपाल यादव, कृष्णा प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read