उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल निकालेगा स्वाभिमान यात्रा

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल निकालेगा स्वाभिमान यात्रा

मुकेश तिवारी
झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्वाभिमान यात्रा के लिए महानगर महिला व्यापार मंडल की बैठक व्यापार मंडल की ५०वें वर्ष में प्रदेश भर में स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को सफल और शानदार बनाने के लिए महानगर महिला व्यापार मंडल की बैठक हुई।

जिला चेयरमैन अशोक जैन, जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, प्रदेश आईटी चेयरमैन इं मुकेश गुप्ता तथा महानगर अध्यक्ष ब्रज बिहारी सोनी के निर्देशन तथा महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में जिला चेयरमैन अशोक जैन ने बताया कि बैठक में 13 मार्च से प्रदेश में निकलने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा को कैसे विशाल व यादगार बनाया जाय। इस विषय पर रणनीति बनाई गई है तथा सभी पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी भी सौंपी गई। महानगर महिला अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50वें स्वर्णिम वर्ष में पूरे वर्ष भर हर माह विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित आईटी चेयरमैन इं मुकेश गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा १३ मार्च से सहारनपुर से प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में आरम्भ होगी तथा 50 दिनों में पूरी की जाएगी। 26 मार्च को 2 बजे दिन में यात्रा मोठ से होते हुए झाँसी पहुंचेगी। यात्रा के झाँसी नगर पहुँचने पर कानपुर रोड मेडिकल पर पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा तथा पूरे शहर में कारों व बाइक से विशाल रैली निकाली जाएगी।

विशिष्ट उपाध्यक्ष अर्पणा द्विवेदी ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य सभी व्यापारियों को एकजुट करना व सभी क्षेत्रों में सम्मान मिलना एवम व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र से शीघ्र निवारण होना है। महानगर अध्यक्ष ब्रज बिहारी सोनी, महानगर युवा अध्यक्ष आदर्श गुप्ता ने कार्यक्रम के प्रचार प्रसार की रूप रेखा बनाई। महिला महानगर चेयरमैन वसुधा प्रेमानी ने महानगर महिला मंडल की तरफ से यात्रा को शानदार बनाने का बीड़ा उठाया। महानगर की सभी महिला पदाधिकारियों ने रैली में चलने वाली स्कूटी तथा कारों की व्यवस्था देखने की बात कही।

बैठक में महानगर उपाध्यक्ष रामश्री बरसैया योग माया शुक्ला, कल्पना सेठ, सीमा तिवारी, रश्मि महेंद्रु, अनिता राय, सोनम गुप्ता, डॉ अभिलाषा सैरा, प्रियंका सेठ, अनीता वासुदेव, अनामिका टंडन, सोनिया दुबे, नेहा झा, जाहिदा परवीन आदि शामिल हुईं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent