शिक्षकों के लिये आईसीटी का प्रयोग महत्वपूर्ण: पूरन लाल
अब्दुल शाहिद
बहराइच। युग डिजिटल युग बनता चला जा रहा है। ऐसे समय में शिक्षकों के लिए आईसीटी का संपूर्ण ज्ञान होना अति आवश्यक हो गया है। यह बात पूरन लाल चौधरी ने मासिक शिक्षक संकुल बैठक के दौरान कही। प्रत्येक माह में शिक्षक संकुल स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन माह के तृतीय मंगलवार को किया जाता है। इसी उपलक्ष्य में आज की मासिक बैठक जनपद बहराइच के विकास क्षेत्र महसी के न्याय पंचायत मुंसारी में संविलियन विद्यालय मुरौवा मुंसारी में आयोजित की गई जिसमें एआरपी मनोज कुमार साहू ने बैठक विधिवत रूप से संपन्न कराई एवं शीघ्र अतिशीघ्र विद्यालयों को निपुण बनाने की हिदायत दी। प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार सैनी ने बताया कि हमें अपने प्रत्येक कार्य का अभिलेखीकरण करना आवश्यक होता है। अभि लेखिकरण से आपके द्वारा किए गए कार्य का प्रमाण हमेशा जीवंत रहता है। शिव कुमार ने बताया कि शिक्षक को बच्चों के प्रति हमेशा प्रेमपूर्ण एवं सरल व्यवहार रखने से बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति अधिक बढ़ती है। विजेंद्र प्रताप सिंह ने टीएलएम का प्रस्तुतीकरण कर शिक्षा को सुगम बनाने के तरीके बताए। बैठक का संचालन करते हुए पूरन लाल चौधरी ने बताया कि अब सभी शिक्षकों को आईसीटी की जानकारी रखना अति आवश्यक है। बैठक में हरिओम मिश्रा, राजेश कुमार, पंच लाल यादव, शेखर पवार, सच्चिदानंद विशाल कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। विद्यालयों को निपुण बनाने की शपथ लेकर बैठक का समापन किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













