दिल्ली में महिला सशक्तिकरण के लिये उर्वशी अटल सम्मान से नवाजी गयीं | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
दिल्ली में महिला सशक्तिकरण के लिये उर्वशी अटल सम्मान से नवाजी गयीं | #TejasToday
जौनपुर। करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति उर्वशी सिंह को नई दिल्ली के एनडीएमसी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में महाकवि, पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित महिला कल्याण और सशक्तिकरण समारोह मे अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महिला सशक्तिकरण और अच्छे समाजसेविका के लिए दिया गया। इस समारोह में पूरे भारत से आयी 60 सम्मानित महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें जौनपुर से उर्वशी सिंह को यह सम्मान मिला जिन्होंने जौनपुर का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और आगे भी वह महिला सम्मान के लिए दिन रात मेहनत करेंगी, ताकि आज महिलाएं किसी से कम नहीं रहे और उनके सम्मान और अधिकार के बारे में उन्हें जागरूक करती रहेंगी। सम्मान पाने के बाद उर्वशी ने कहा कि आज वह समाज में जो कुछ भी कार्य करती हैं, उसमें उनके पूरे परिवार के साथ साथ दीदी एडवोकेट श्वेताराज सिंह का पूरा योगदान रहता है जो उन्हें समय समय पर पूरा हौसला बढ़ाने का कार्य करते हैं जिसके कारण आज वह अपने कार्यों को दिल से करने मे सक्षम रहती है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट