गुरू वचन पर अडिग विश्वास एवं एक बार हरि बोल से मिल जाते हैं नारायणः इन्द्रेश जी

  • गुरू वचन पर अडिग विश्वास एवं एक बार हरि बोल से मिल जाते हैं नारायणः इन्द्रेश जी

  • श्री भक्त चरित्र कथा के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। संस्कार संस्कृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में जे.एन. कालेज मैदान में चल रही 5 दिवसीय श्री भक्त चरित्र कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को पूरा पंडाल हरिनाम संकीर्तन और भक्तिरस में डूबा रहा। व्यास पीठ से पूज्य श्री इंद्रेश जी महाराज ने मार्गशीर्ष मास पर गुरु वचन के प्रति अडिग विश्वास, भगवद नाम की अपार महिमा और चित्रकूट धाम के आध्यात्मिक गौरव का सजीव वर्णन किया।
इस मौके पर मंच पर कुरसेजा पीठाधीश्वर 1008 श्री परमेश्वर दास जी महाराज का पावन सानिध्य भी प्राप्त हुआ। कथा श्रवण के लिए जिले के तमाम गणमान्य नागरिकों और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी जिसमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। दूसरे दिन की कथा को आगे बढ़ाते हुए महाराज जी ने बताया कि माता शबरी को न अपनी भक्ति का अभिमान था और न ही अपनी सेवा पर कोई अहंकार, उन्हें केवल अपने गुरु के वचन पर अटूट विश्वास था कि प्रभु श्रीराम अवश्य आएंगे। इसी अडिग विश्वास का परिणाम था कि सब कुछ जानने वाले प्रभु श्रीराम भी पथिकों और आश्रम के ऋषियों से प्रेमपूर्वक पूछते-पूछते माता शबरी की कुटिया की ओर बढ़े, ष्पथिकन ते पूछत सप्रेम प्रभु पेखि-पेखि, सबरी हमारी प्यारी बसे कहिं ठौर है।
महाराज जी ने आधुनिक दौर में भक्ति के बदलते स्वरूप पर मीठा कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया के युग में आध्यात्मिक या भक्त बनना बहुत आसान हो गया है, दो-चार लाइक बढ़ाने के लिए लोग तिलक लगाकर वीडियो बना लेते हैं और घर बैठे दर्शन कराने लगते हैं लेकिन सच्ची कठिनता प्रभु और अपने गुरु के प्रति वैसा निश्छल भरोसा जगाने में है, जैसा माता शबरी, सूरदास जी और मीरा बाई के भीतर था। कथा के दौरान उन्होंने श्री नित्यानंद महाप्रभु द्वारा घर-घर जाकर नाम की भिक्षा मांगने, एक बार हरि बोल कहने के अद्भुत फल, नेत्रहीन संत सूरदास जी की दिव्य दृष्टि और भक्त सेन नाई के लिए स्वयं भगवान द्वारा राजा की सेवा करने की रोचक कथाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
कथा के दौरान कुरसेजा धाम के महंत परमेश्वरदास जी महाराज, काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी, भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज, काशी के संत तपोमूर्ति लखन स्वरूप ब्रह्मचारी, मनीपुर के संत रामशरण दास जी महाराज विराजमान रहे। वहीं यजमान के रूप में सदर विधायक श्रीप्रकाश द्विवेदी एवं उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी के साथ विधायक के पुत्र देवांश द्विवेदी अपनी पत्नी जिज्ञासा तिवारी संग मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त विधायक के भतीजे अनंत द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, रजोल मिश्रा, मदन तिवारी, बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह श्सोनूश्, राजभवन उपाध्याय, अमित सेठ श्भोलूश्, मनोज जैन, राजकुमार राज सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रथम दिवस की कथा के उपरांत रात्रि में चित्रकूट धाम की यात्रा का अनुभव साझा करते हुए पूज्य श्री इंद्रेश जी महाराज ने इस पावन भूमि के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। जहां भी जाएं, वहां के स्थानीय देवताओं और संतों को प्रणाम करना नियम होना चाहिए। चित्रकूट में वे तुलसी पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के आश्रम पहुंचे जहां उनके 7 माह के नाम-जप अनुष्ठान में लीन होने के कारण दर्शन नहीं हो सके किंतु उनके उत्तराधिकारी श्री रामचंद्र दास जी महाराज के साथ आत्मीय सत्संग का आनंद मिला। महाराज जी ने गोस्वामी तुलसीदास जी के वर्णन का उल्लेख करते हुए बताया कि मंदाकिनी तट पर चित्रकूट में छह-सात माह निवास कर कंद-मूल-फल का प्रसाद ग्रहण करते हुए केवल राम नाम जपने से श्री राघव जी के प्रत्यक्ष दर्शन होते हैं।
उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि कई बार अत्यधिक विकास से तीर्थों का पुरातन और ऐतिहासिक स्वरूप नष्ट हो जाता है। आवश्यक विकास जरूर होना चाहिए लेकिन यह सुखद है कि चित्रकूट में कामतानाथ जी, स्फटिक शिला, राम शैया और हनुमान धारा आज भी अपने प्राचीन पवित्र स्वरूप में विराजमान हैं। बांदावासियों को अपने सौभाग्य का बोध कराते हुए उन्होंने कहा कि जैसे बद्रीनाथ की तपस्या से ब्रज में जन्म मिलता है, वैसे ही चित्रकूट की परिधि में जन्म लेना भी पूर्व जन्म की तपस्या का फल है। उन्होंने श्रद्धालुओं से तीर्थों और गंगा जी की स्वच्छता बनाए रखने की अपील किया। साथ ही कहा कि पवित्र नदियों में साबुन से कपड़े धोना, कूड़ा डालना या पुराने वस्त्र छोड़ आना उचित नहीं है; इससे पवित्रता तो नहीं जाती परंतु स्वच्छता चली जाती है। स्वच्छता के लिए केवल सरकार पर निर्भर रहने के बजाय हर भारतवासी को स्वयं पहल करनी चाहिए।
कथा के प्रारंभ में पूज्य इंद्रेश जी महाराज ने बांदा सदर विधायक श्रीप्रकाश द्विवेदी के व्यक्तित्व और उनकी धार्मिक निष्ठा की व्यास पीठ से मुक्त कंठ प्रशंसा किया। उन्होंने विधायक जी को सहज, सुहृद, समाजसेवी, भक्तसेवी, धामसेवी, नामसेवी, संतसेवी और जनसेवी बताते हुए कहा कि उनके व उनके पूरे परिवार, पूज्य पिताजी और माता जी के आशीर्वाद व मंगल भाव से बांदा में यह पावन आयोजन हो रहा है। चित्रकूट यात्रा के दौरान साथ बिताए समय का उल्लेख करते हुए महाराज जी ने कहा कि पहले उनका इतना घनिष्ठ परिचय नहीं था लेकिन कल से अब तक साथ बैठने पर यह स्पष्ट अनुभव हुआ कि विधायक जी पर संतजनों, ऋषिजनों और ब्राह्मणों की विशेष कृपा है। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि प्रकाश जी श्रीमद्भागवत, शिव पुराण व अन्य पुराणों का स्वाध्याय कर चुके हैं और रामचरितमानस का तो दिन-रात पाठ करते हैं। महाराज जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ष्यह मत समझिएगा कि वे हमारी कथा करा रहे हैं इसलिए मैं उनकी प्रशंसा कर रहा हूं; संग रहकर जो अनुभव किया है, वही कह रहा हूं। शास्त्रों के प्रति ऐसी जिज्ञासा भगवद कृपा के बिना संभव नहीं है।

कथा में अनवरत चल रहा 6 दिवसीय विशाल भण्डारा
जे.एन. कॉलेज मैदान में आयोजित श्री भक्त चरित्र कथा के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए छह दिवसीय विशाल भंडारे की अनवरत व्यवस्था की गई है। दूर-दराज और ग्रामीण अंचलों से कथा श्रवण करने पहुंच रहे हजारों भक्तों को प्रतिदिन श्रद्धा व सम्मान के साथ महाप्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है। कथा पंडाल के समीप चल रहे इस सेवा महायज्ञ में स्वच्छता और सुव्यवस्थित वितरण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संस्कार संस्कृति सेवा संस्थान बांदा के प्रमुख संरक्षक राजकुमार शिवहरे और अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भंडारे की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को तीन प्रमुख समितियों के दायित्वधारक पूरी तन्मयता से संभाल रहे हैं। इसमें भंडारा निर्माण व्यवस्था की कमान द्वारिका सोनी, प्रसाद एवं भंडारा वितरण व्यवस्था का दायित्व आनंद बाजपेई तथा भंडार गृह व्यवस्था की जिम्मेदारी राकेश बाजपेई अपने सहयोगियों के साथ दिन-रात जुटकर निभा रहे हैं।