क्षत-विक्षत हालत में मिली अज्ञात महिला | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
क्षत-विक्षत हालत में मिली अज्ञात महिला | #TejasToday
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के निकट रायबरेली-जौनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित पुलिया के नीचे लगभग 30 वर्षीय अज्ञात महिला जिसको कुछ संदिग्ध लोगों ने मरा समझकर फेंक दिया था, मंगलवार को जानवर चरा रहे लोगों ने देखा। चरवाहों ने इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी तो इसकी सूचना सतहरिया पुलिस चौकी और थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर को दी गयी। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल क्षत-विक्षत हालत में मिली महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को भी यह जानकारी नहीं मिल पायी कि इस घटना की सच्चाई क्या है? हालांकि थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट