अन्तर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर बुजुर्ग विधवाओं को वितरित किये गये छाते
अन्तर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर बुजुर्ग विधवाओं को वितरित किये गये छाते
नीरज गौतम
शामली। लोकवाणी सभागार मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति 4 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन हेतु अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस के उपलक्ष में 10 बुजुर्ग महिलाओं को गर्मी व बरसात मे उपयोग हेतु छाते वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश चंद्र गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा की गई। कार्यक्रम का आयोजन चंद्र भूषण सिंह जिलाधिकारी के निर्देशन में डा. राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस 2005 को पहली बार मनाया गया। 23 जून 2010 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस घोषित किया गया। संयुक्त राष्ट् के के अनुसार विश्व में लगभग 258 मिलियन (25.80 लाख विधवा महिलाएं हैं) उत्तर प्रदेश सरकार, महिला कल्याण विभाग द्वारा पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत विधवा महिला को 1000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। छाता वितरण कार्यक्रम में मोहम्मद मुश्फेकीन, नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, हेमलता विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, पूजा नरूला केंद्र प्रबंधक वन स्टाप सेंटर, रेनू जिला समन्वयक मिशन शक्ति, शिवम जिला समन्वयक मिशन शक्ति, बिल्किस जहां परामर्शदाता, सचिन कुमार आंकड़ा विश्लेषक, आपरेटर रजनी भास्कर, कंप्यूटर आपरेटर पूरण सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राकेश कौशल व मोहम्मद आरिफ का सहयोग रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।