विद्यालय के प्रबंधक ने मध्य प्रदेश की यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा का सफर जुनून से परिवर्तन तक विषय पर अपने नवीन वक्तव्य से दूर-दूर से आए शिक्षण संस्थानों के सदस्यों में एक नई ऊर्जा दीं हैं। उन्होंने व्यक्तिगत संघर्षों के बीच शिक्षा को मिशन बनाया है। उन्होंने कहा एक शिक्षक पूरे समाज को दिशा देता है। शिक्षा केवल पढ़ाई नहीं अपितु उपदेश और संवेदना से जुड़ा हुआ विषय है जिससे समाज को नई दिशा दी जा सकती है। दूसरे प्रदेश की यूनिवर्सिटी में प्रतिष्ठित विद्यालय के प्रबंधक को सम्मानित करने पर शिक्षा से जुड़े लोगों ने उनका उत्साह वर्धन किया है।





