नशा मुक्ति भारत अभियान व जिला विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिला महामंत्री सेवा भारती एवं पैरा लीगल वालंटियर विधिक, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित के साथ आरंभ किया गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार चतुर्वेदी द्वारा माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक पूरन सिंह द्वारा किया गया। प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय मऊ का विस्तार से व्याख्यान करते हुए कॉलेज और छात्र-छात्राओं की विस्तृत जानकारी दी गई। महाविद्यालय में अति आवश्यक मूलभूत संसाधनों एवं विषय वर्गों की कमी के विषय से अवगत कराते हुए सरकार से बीए के अतिरिक्त विषय वर्गों की जरूरत को अतिशीघ्र पूरा कराये जाने के लिए अपील भी की। प्राचार्य द्वारा आज के इस अति महत्वपूर्ण संवेदनशील कार्यक्रम जो समाज के हर तबके के लिए अति आवश्यक है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका छात्र-छात्राओं की है। छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए जनपद भर में कराये जा रहे ऐसे कार्यक्रमों के लिए सेवा भारती के जिला महामंत्री की सराहना करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे द्वारा आज के कार्यक्रम नशा मुक्ति भारत अभियान, विधिक साक्षरता जागरूकता एवं सेवा भारती द्वारा जनपद में अब तक किए गए कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को नशे की लत से दूर रहने एवं अपने लक्ष्य को साधने के लिए नशा विसंगति से दूर रहना ही पड़ेगा। घर और समाज को नशा मुक्त में सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका छात्राओं की है। जिनके अपने परिवार में भाई-बहन मां, बाप, चाचा, चाची, ताऊ या अन्य रिश्तेदारों पर यदि रोक लगाना शुरू कर देंगे तो यह अभियान हमारा पूर्ण रूप से सार्थक होगा। हमें आगे ऐसे अभियानों के लिए परिश्रम करने की आवश्यकता नहीं होगी। नशे के कारण एक इंसान नहीं एक परिवार की आर्थिक शारीरिक मानसिक सामाजिक बर्बादी होती है। छात्राओं को विशेष जोर देते हुए कहा कि कल आप भी किसी नये परिवार की सदस्य बनेंगीं। इन सब घटनाओं से प्रभावित न हो इसलिए छात्राओं को विशेष कर सजकता की आवश्यकता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अपने उद्बबोधन में समाज में फैल रहे तमाम तरह के व्यसनों से बचने के लिए अनेकों प्रकार की जानकारी दी। नशा हमारे जीवन का सबसे बड़ा नासूर है। इसके परिणाम हमेशा घातक ही होते हैं। घरों में समाज में स्कूल कॉलेज में हर जगह दो रास्ते होते हैं, एक संगत एक विसंगत अगर आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हैं तो अच्छी संगत मिलती है जिससे सब कुछ हासिल किया जा सकता है। अगर आप लक्ष्यविहीन है तो विसंगति ही हाथ लगती है जिससे सब कुछ आप कब गंवा बैठे आपको पता ही नहीं चलेगा। तब तक बहुत देर हो जाती। मुख्य अतिथि उपलाधिकारी ने चित्रकूट सोनेपुर की एक रिक्शा चालक की घटना का जिक्र करते हुए उसके परिवार को पूरी तरह बर्बाद होने का कारण सिर्फ नशा ही बताते हुए छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से रूबरू कराया। नशे से एक काल्पनिक दुनिया में लोग खिंचे चले जाते हैं, जो लौट नहीं पाते। आजकल मोबाइल मे अपना अधिक समय बर्बाद करते हैं। मोबाइल से अपनी दुनिया बदल सकते हैं इसमें बहुत सी चीजे हैं जो छात्र-छात्राओं के लिए वरदान भी साबित होती हैं। मोबाइल का सदुपयोग करिए। अपना अधिक से अधिक समय पढ़ाई लिखाई स्वास्थ्य मे खर्च करें। नशा आपको छू भी नहीं सकता। नशा सिर्फ परिवार का विनाश ही तय करता है। अपने लक्ष्य के लिए सचेत रहें। सेवा भारती के नशा मुक्ति भारत के इस कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं के लिए अति आवश्यक, प्रेरणादायक और सराहनीय कदम बताया। तत्पश्चात नशा मुक्ति भारत अभियान हेतु सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथिगणों को जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में डॉ. यश कुरील राज नारायण सिंह एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






