स्पाइसजेट की दो फ्लाइटें बन्द, यात्रियों को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

स्पाइसजेट की दो फ्लाइटें बन्द, यात्रियों को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

डीजीसीए ने पुराने इंजन के विमानों को उड़ान भरने की नहीं दी अनुमति
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए जाने वाली स्पाइस जेट की दो फ्लाइटें बंद कर दी गई हैं जिससे यात्रियों की जेब पर भारी प्रभाव पड़ने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार निजी कंपनी स्पाइसजेट ने समर सेड्यूल में दो दिल्ली की फ्लाइटों और एक की मुंबई की फ्लाइट का ब्यौरा दिया था लेकिन दिल्ली व मुंबई की एक एक फ्लाइटे बंद कर दी गई है। बंद हुई दिल्ली की फ्लाइट 72 सीटर थी। वहीं मुंबई की फ्लाइट 142 यात्रियों को यात्रा करवाती थी। बंद हुई फ्लाइटें यात्री क्षमता के साथ आ-जा रही थीं।

बताया जा रहा है कि डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने पुराने इंजन के साथ फ्लाइटों के उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी है। इस कारण विमानन कंपनी ने फ्लाइटों को बंद करने का फैसला कर लिया। स्पाइस जेट की दो फ्लाइटें बंद होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़नी तय है। अब फ्लैक्सी रेट के हिसाब से ज्यादा किराया देना पड़ सकता है। ऐसे में दिल्ली व मुंबई का सफर महंगा हो जाएगा। गो-फर्स्ट की तीन उड़ानें पहले ही रद्द हो चुकी हैं।

बता दें कि 5 मई तक वाराणसी एयरपोर्ट से 54 से 56 उड़ान थीं लेकिन अब 48 फ्लाइटें ही आ रही है। जानकारी के मुताबिक पहले रोजाना आठ से नौ हजार यात्रियों का आवागमन होता था। अब यह संख्या 6 से 7 हजार यात्रियों की रह गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent