तुलसी जन्मभूमि पर मनाय गया तुलसीदास की जयंती
तुलसी जन्मभूमि पर मनाय गया तुलसीदास की जयंती
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। श्रावण शुक्ला सप्तमी 4 अगस्त 2022 को 525 वीं तुलसी जयंती का आयोजन अयोध्या के समीप गोंडा जनपद के करनैलगंज तहसील परसपुर विकासखंड सूकरखेत सरयू तट तुलसीधाम राजापुर में किया गया। श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ मानस मंडली द्वारा हुआ। विभिन्न स्थानों से पधारे हुए संत महात्मा एवं विद्वानों कार्यक्रम में भाग लिया। श्री तुलसी जन्मभूमि न्यास एवं सनातन धर्म परिषद ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
दिल्ली से पधारे राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कैप्टन विकास गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त किए, उन्होंने कहा सूकरखेत और आत्माराम टेपरा तुलसी जन्मभूमि राजापुर गोंडा के लिए पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध है। मेरा सौभाग्य है कि तुलसी जयंती के अवसर पर आत्माराम टेपरा में वृक्षारोपण का कार्य करने का अवसर मिला। साध्वी क्षिप्रा पाठक जो नर्मदे गंगा से जुड़ी हुई हैं तुलसी जन्मभूमि राजापुर गोंडा की प्रशंसा की। इस अवसर पर ओम प्रकाश पांडेय, मनमोहन सिंह, डॉक्टर संत शरण त्रिपाठी, प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार मिश्रा, राम कुमार सोनी, डॉ उपेंद्र सिंह, डॉक्टर एके सिंह, इन्द्रप्रकाश शुक्ला, राजकुमार सोनी, कमल किशोर सिंह, गिरीश नारायण सिंह, रविंद्र सिंह, राजन कुशवाहा, भानु प्रकाश तिवारी, डॉक्टर हनुमान प्रसाद दुबे आदि लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
तुलसी जयंती पर कैप्टन विकास गुप्ता, साध्वी क्षिप्रा पाठक, कैलाश नाथ वर्मा, ओम प्रकाश पांडेय, डॉक्टर संत शरण त्रिपाठी, भानु प्रताप तिवारी, राजकुमार सोनी, संत कुमार त्रिपाठी आदि महानुभावों को श्रीतुलसी, सम्मान प्रदान किया गया। तुलसी जयंती में राजापुर सूकरखेत गोंडा को गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि घोषित करने के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार से मांग की गई। दिल्ली की भारतीय संस्था द्वारा गोस्वामी तुलसीदास के पिता आत्माराम दुबे के नाम 45 बीघा आत्माराम टेपरा में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के अनन्तर भंडारा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। डॉ. स्वामी भगवदाचार्य अध्यक्ष सनातन धर्म परिषद ने उक्त जानकारी दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।