पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालिंटियर्स भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी शर्मा के साथ राजधानी के अलावा समस्त जिलों में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय (65) का शुक्रवार देर रात आगरा के निजी अस्पताल में निधन हो गया।
श्री शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि आज देश ने एक धरोहर खो दी है। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालिंटियर भाजपा परिवार की ओर से सभी पदाधिकारियों की ओर से प्रार्थना की। ईश्वर इस दिव्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।