लालगंज में बाईपास बनने की घोषणा पर व्यापारियों ने जतायी खुशी
व्यापारियों ने केन्द्रीय मंत्री के प्रति जताया आभार
मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। व्यापार मंडल कार्यालय में बैठक का आयोजन कर भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की लालगंज में बाईपास बनाये जाने की घोषणा का व्यापार मंडल स्वागत करता है। इसके बनने से जहां व्यापारियों को सहूलियत होगी वही नगर के लोगो को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। डलमऊ बाईपास में बने क्षतिगस्त ओवरब्रिज के बाबत भी मंत्री की घोषणा अप्रैल में इसे पूरा करने की है जिसके प्रति भी लालगंज व्यापार मंडल उन्हे धन्यवाद ज्ञापित करता है। बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल को मजबूत करने के लिये जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जायेगा जिससे अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत ही व्यापारियों को शोषण से बचा सकती है। युवा उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी कस्बे समेत आस—पास के क्षेत्रों में पहुंचकर व्यापारियों को सदस्य बनायेंगे जिससे लालगंज में व्यापार मंडल और अधिक मजबूत हो सके। इस अवसर पर कासिफ खान, संतोष मिश्रा, अभिनव सोनी, रमेश कौशल, रिजवान शेख, आयुष कौशल, अभिषेक सोनी, सचिन सिंह, ऋषि होंडा, अकबर, अजय सिंह, विनोद वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।