एक मार्च तक 4890 निराश्रित गोवंश कराये गये संरक्षित: सीडीओ

एक मार्च तक 4890 निराश्रित गोवंश कराये गये संरक्षित: सीडीओ

संतोष तिवारी
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जनपद में संचालित 6 कान्हा गौ-आश्रय स्थल, 03 बृहद गौ-आश्रय स्थल, 01 गौ संरक्षण केन्द्र एवं 28 अस्थाई आश्रय स्थल में निर्धारित क्षमता 5240 के सापेक्ष दि. 01 मार्च तक 4890 निराश्रित गोवंश संरक्षित कराए जा चुके हैं, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश को निरंतर अभियान चलाकर पकड़वा कर गौशाला में संरक्षित किया जा रहा है, इसी क्रम में उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों के निर्देशन में 166 निराश्रित गौवंश पकड़कर विभिन्न गौशालाओं में संरक्षित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कान्हा गौ-आश्रय स्थल टी.पी. नगर में 500 की क्षमता के सापेक्ष 786, कान्हा गौ-आश्रय स्थल कुरावली में 50 क्षमता के सापेक्ष 101, कान्हा गौ-आश्रय स्थल कुसमरा में 100 के सापेक्ष 151, कान्हा गौ-आश्रय स्थल किशनी में 100 के सापेक्ष 172, कान्हा गौ-आश्रय स्थल करहल में 100 के सापेक्ष 154, कान्हा गौ-आश्रय स्थल घिरोर में 150 के सापेक्ष 287, वृहद गौ संरक्षण केन्द्र गुराई, घिरोर में 400 के सापेक्ष 421, वृहद गौ संरक्षण केन्द्र अहिरवा सुल्तानगंज में 400 के सापेक्ष 424, वृहद गौ संरक्षण केन्द्र ग्राम इज्जतपुर खजुरारा के विकास खंड करहल में 400 के सापेक्ष 103 गौवंश संरक्षित किए जा चुके हैं।

श्री कुमार ने बताया कि अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड सुल्तानगंज के न.पं. भोगांव में 80 के सापेक्ष 115, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल बेवर में 80 के सापेक्ष 66, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल ज्योति खुड़िया कुरावली में 50 के सापेक्ष 97, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल गदाईपुर जागीर में 50 के सापेक्ष 50, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड जागीर के ग्राम हथपऊ में 50 के सापेक्ष 50, सगामई में 150 के सापेक्ष 50, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल ब्लाॅक घिरोर के ग्राम फत्ते में 50 के सापेक्ष 41, ग्राम उसनीधा में 150 के सापेक्ष 26, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल ब्लाॅक सुल्तानगंज के बुर्रा चक सहारा में 50 के सापेक्ष 86, आलीपुर खेड़ा में 150 के सापेक्ष 73, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड कुरावली के जखौआ में 100 के सापेक्ष 170, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड कुरावली के सोनई में 50 के सापेक्ष 87, ग्राम नानामऊ में 150 के सापेक्ष 175, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड करहल के ग्राम कुर्रा में 500 के सापेक्ष 319, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड बेवर के नगला देवी में 100 के सापेक्ष 85, नगला जोत में 50 के सापेक्ष 99, जलालपुर में 150 के सापेक्ष 51, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड किशनी के ग्राम बरिहा में 50 के सापेक्ष 42 हैं।

उन्होंने आगे बताया कि अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड किशनी के ग्राम जवापुर में 50 के सापेक्ष 51, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड किशनी के ग्राम समान में 50 के सापेक्ष 86, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड किशनी के ग्राम कुम्हौल में 50 के सापेक्ष 35, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड किशनी के नैगवां खिरिया में 50 के सापेक्ष 38, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल ग्राम विकास खंड मैनपुरी के कुआं खेड़ा में 80 के सापेक्ष 97, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड मैनपुरी के परौंख में 50 के सापेक्ष 16, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड किशनी के इलाबाॅस में 150 के सापेक्ष 53, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड मैनपुरी के जसरऊ में 150 के सापेक्ष 06, गौवंश संरक्षित किए जा चुके हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent