अंजली लखमानी को तीन पुत्रियों ने दी मुखाग्नि

अंजली लखमानी को तीन पुत्रियों ने दी मुखाग्नि

अब्दुल शाहिद
बहराइच। पुत्र न होने की दशा में लड़कियों को ही चिता को अग्नि देनी पड़ी। बताते चलें कि इस दौर में लड़कियां भी लड़को से कम नहीं होती हैं।

इसी कहावत को सच करके दिखाया पीपल तिराहा स्थित क्लासिक बेकर्स के मालिक गोपाल दास लखमानी लड़कियों ने। हुआ यह गोपाल दास लखमानी की पत्नी अंजली लखमानी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई जिनका अन्तिम संस्कार शहर के त्रिमुहानी घाट पर किया गया।

यहां अंतिम संस्कार के समय गोपाल दास की तीनों पुत्रियों अन्नतिका लखमानी, जयश्री लखमानी व वाणी लखमानी ने बहुत हिम्मत व साहस के साथ अपनी माता की अर्थी को काँधा दिया। साथ ही मुखाग्नि भी दी जिसे देखकर लोगो ने कहा कि लड़़कियां भी लड़कों से कम नहीं हैं। बता दें कि श्री गोपाल दास को तीन लड़कियां हैं। कोई पुत्र नहीं है। इसी कारण लड़कियों ने अपनी माँ को मुखाग्नि दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent