20 जनवरी को टांडा चौराहे के पास मार्ग दुर्घटना में उषा देवी व उसकी बहू की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने सड़क को दो दिन बाद शव को रख कर जाम कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने जाम करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को उमेश, मुकेश, दीनानाथ, उषा देवी, सुशीला, संतराम, गुड्डी, संतरा सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस दौरान उप निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव, कांस्टेबल रागिनी सिंह और सीता यादव की टीम मौजूद रही।





