बैंक लूटकाण्ड मामले में 7 साल से फरार तीसरा अपराधी गिरफ्तार

बैंक लूटकाण्ड मामले में 7 साल से फरार तीसरा अपराधी गिरफ्तार

कैमूर में टाप 10 में शामिल थे त्रिचि गैंग के अपराधी
चंद्रभूषण तिवारी
मोहनिया, कैमूर (बिहार)। स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बैंक लूट मामले में फरार त्रिचि गैंग के तीसरे अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी पीछले 7 साल से फरार चल रहा था जिसको तामिलनाडु से मोहनिया पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर मोहनिया लाया जिसके बाद मेडिकल जांच के बाद न्याय हिरासत भभुआ भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार साल 2016 में मोहनिया स्थित बैंक आफ इंडिया में डकैती के कांड में अभियुक्त वांछित था जिसे कैमूर पुलिस के टॉप 10 अपराधियों के सूची में शामिल किया गया था। मोहनिया पुलिस ने बैंक लूटकांड में 7 साल से फरार त्रिचि गैंग के अपराधी को किया गिरफ्तार किया गया। वहीं एसपी द्वारा घटना के बाद कांड का उद्भेदन करते हुए 47 लाख रुपये की राशि पुलिस ने उस समय बरामद किया गया था। उक्त काण्ड में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसके बाद से काण्ड के शेष वांछित अपराधी आज तक फरार चल रहे थे। मोहनिया थानाध्यक्ष ललन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 100-200 अपराधी हैं जो पूरे देश में घूम-घूम कर अपराध करते हैं। इसी क्रम में कोलकाता में अपराध करने के बाद यह लोग कैमूर जिले के भभुआ रोड स्टेशन पहुंचे थे यह लोग जहां भी रहते हैं। रेलवे स्टेशन पर ही रहते हैं तथा कई राज्यों में इनका नेटवर्क है। गैंग का प्रोफाइल पूछताछ के आधार पर तैयार किया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के क्रम में बताया कि ग्राम गांधी नगर थाना रामजीनगर जिला तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) निवासी मुरुगेशन पिता आक्तस्तियार को पुलिस ने गिरफ्तार कर मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत भभुआ भेज दिया गया। काण्ड में वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA