चोरों ने दो लाख नगदी समेत दस लाख के गहने उड़ाये
चोरों ने दो लाख नगदी समेत दस लाख के गहने उड़ाये
विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अटेसुआ गाँव में बीती रात जयराम यादव के घर से चोर बड़े ही चालाकी से संदूक में रखे नगदी और जेवरात को चुरा ले गये। चोरों के शातिराना अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि बरामदे में परिजन सो रहे हैं और घर मे से सामान गायब हो गया। कानों-कान घर वालों को खबर तक नहीं लग सकी। चोरी गये सामानों की कीमत 10 लाख से ज्यादा बताई गयी है।
जयराम यादव ने बताया कि बरामदे में सभी लोग सोए थे। सुबह जब उठे तो घर मे संदूक का ताला टूटा था। अंदर से नगदी और जेवर गायब थे। दो लाख नगद, 10 मंगलसूत्र, एक सोने का हार, एक सोने की सिकड़ी, पांच सोने की अंगूठी, एक सोने का कंगन, एक जोड़ी कान की बाली, एक किलो चांदी के आभूषण की चोरी हुई है। भैया जयराम यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।