मतगणना स्थल पर गहमागहमी का माहौल रहा | #TejasToday

मतगणना स्थल पर गहमागहमी का माहौल रहा | #TejasToday

सिकरारा ब्लाक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतगणना हुआ

सिकरारा, जौनपुर। सिकरारा ब्लाक के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई है। इसे लेकर मतगणना स्थल पर गहमागहमी का माहौल रहा। स्ट्रांग रूम से मपेटिकाओं को निकालकर क्रमबद्ध ढंग से तय गणना टेबल पर पहुंचाया गया। मतपेटी की सील तोड़कर पहले मतपत्र निकाले गए और फिर अलग-अलग पदों के बंडल बनाए। प्रत्याशियों के आधार पर मतपत्रों की छंटाई हुई और फिर 50-50 के बंडल बनाकर वोटों की गिनती की गई।

शाम तक कई गांव परिणाम की घोषणा के साथ ही समर्थकों व विजेता प्रत्याशियों में खुशी की लहर दौड़ गई।वही देर शाम तक मतगणना चलता रहा। सिकरारा से ग्राम पंचायत कंधरपुर से शैलेंद्र कुमार को 535 मत मिला जबकि दूसरे नम्बर पर रमाशंकर को 517 मत मिला। शैलेंद्र 18 मत से विजय प्राप्त की। ग्राम पंचायत कुँवरदा से धर्मेन्द्र को 366 मत मिला जबकि दूसरे नम्बर पर वीरेन्द्र प्रताप को 256 मत मिले। धर्मेन्द्र 110 मत से जीते। ग्राम पंचायत बढ़ौली अहिरान से शिवशंकर को 299 मत मिला।

दूसरे नम्बर पर पूजा देवी को 191 मत मिला। शिवशंकर 108 मत से जीते। कनकपुर से छोटेलाल को 357 मत मिला। दूसरे नम्बर पर सभाजीत को 256 मत मिला। छोटेलाल 101 मत से जीते। ग्राम पंचायत अहिरौली से चंद्रावती को 281 मत मिला। दूसरे नम्बर पर सुनीता को 185 मत मिला। चन्द्रावती देवी 96 मत से जीत गई। ग्राम पंचायत जनेवरा से रानी देवी को 201 मत मिला जबकि दूसरे नम्बर पर मोनिका देवी को 120 मत मिला। 81 मतो से रानी देवी जीत गई। ग्राम पंचायत चौरासन्त दास में नन्हे लाल को 458 मत मिला। दूसरे नम्बर पर फुर्तीलाल को 191 मत मिला। नन्हेंलाल 267 मत से जीते। ग्राम पंचायत उतरेजपुर से पार्वती देवी को 521 मत मिला।

दूसरे नम्बर पर ममता देवी को 328 मत मिला। पार्वती देवी 193 मत से चुनाव जीती। ग्राम पंचायत देवपुर से रमेश सरोज को 113 मत मिला। दूसरे नम्बर पर फूलकुमारी को 109 मत मिला। रमेश चार (04) मत से जीते। ग्राम पंचायत गोहदा से नन्हे लाल को 486 मत मिला। दूसरे नम्बर पर कुमुद सिंह को 214 मत मिला। नन्हेलाल 272 मत से जीत गए। ग्राम पंचायत इंदरिया से अरुण कुमार को 248 मत मिला। दूसरे नम्बर पर राममूर्ति को 176 मत मिला। अरुण। कुमार 72 मतों से जीत गए। ग्राम पंचायत दुर्गापार से। रमेश यादव 364 मत व दूसरे नम्बर पर झल्लर यादव 287 मत मिला। रमेश यादव 77 मत से जीते। ग्राम पंचायत ककोहिया से राम लौटन कन्नौजिया को 609 मत जबकि दूसरे नम्बर पर सुरेन्द्र को 279 मत मिला। राम लौटन 330 मत के भारी अंतर से जीते।

ग्राम पंचायत पांडेयपुर से अच्छेलाल को 330 मत मिला। दूसरे नम्बर पर सतीश कुमार को 309 मिला। अच्छेलाल को 21 मत से जीते। ग्राम पंचायत देहजुरी से राजेश कुमार यादव को 412 मत मिला। दूसरे नम्बर पर वीरेंद्र कुमार यादव को 271 मत मिला। राजेश कुमार 141 मत से जीते। ग्राम पंचायत जाम से संगीता को 396 मत व दूसरे नम्बर पर गायत्री देवी को 363 मत मिला। संगीता 33 मत से जीत गई। ग्राम पंचायत पुराबघेला से नीतू सिंह को 268 मत मिला। दूसरे नम्बर पर शांति देवी को 203 मत मिला। नीतू सिंह 65 मत से चुनाव जीत गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent