Homeबिहारआंगनबाड़ी केन्द्र में हुई चोरी

आंगनबाड़ी केन्द्र में हुई चोरी

आंगनबाड़ी केन्द्र में हुई चोरी

उदय कुमार
हिसुआ, नवादा (बिहार)। नगर परिषद क्षेत्र के हिसुआ डीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड नंबर 111 पर रात्रि में छत के सहारे आंगनवाड़ी केंद्र में घुसकर चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार रूम का ताला तोड़कर 60 किलो दाल, 10 किलो सोया बरी, बिस्कुट कुरकुरे एवं बच्चे के वजन वाला तराजू लेकर चोर चलता बना है।

सेविका मंजू कुमारी ने बताया कि सुबह जब सेंटर खोलने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में प्रवेश किए तो रूम का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था। जिसमें दाल, तेल और सॉयबरी और बच्चे के तोलने वाला मशीन की चोरी कर ली है। अगल-बगल लोगों को मैंने सूचित किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र का सरकारी भवन नहीं है जिस कारण किराए पर टेनी साव के मकान में हम केंद्र चलाते है। इस बाबत सीडीपीओ कार्यालय को सूचना दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read