छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का तोड़ दिया हाथ व पैर
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरोठा गांव में एक युवक पर गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार की सुबह छेड़खानी का आरोप लगाते हुए बुलाकर अपने घर ले गए। आरोप है उसे खंभे में बांध कर हाथ- पैर तोड़ दिया। परिवार के लोग जख्मी युवक को लेकर अस्पताल में थे। आधा दर्जन लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित पक्ष घर की महिलाओं व बच्चों के साथ थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया।
भरोठा गांव निवासी मोहम्मद कैश उर्फ कुनाल पुत्र इश्तियाक अहमद पर गांव के ही कुछ लोगों ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मारपीट दिया। कैश को बुलाकर अपने घर ले गए। वहां ले जाने के बाद उसे हाथ पैर रस्सी से बांध दिया।
आरोप है बांधने के बाद दबंगों ने कैश का हाथ पैर-तोड़ दिया। परिवार के लोग गंभीर अवस्था में उसे शहर के निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। परिवार जन कैश को लेकर अस्पताल में उपचार करा रहे थे। गुरुवार की रात पूर्व प्रधान नूर मोहम्मद के घर पर दबंगों ने हमला बोल दिया। परिजनो ने घर का दरवाजा खिड़की बंद कर किसी तरह अपना बचाव किया। सुबह सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए घर की आधा दर्जन महिलाएं व बच्चे थाने पहुंच गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान नूर मोहम्मद व दूसरे पक्ष एक युवक को हिरासत में ले लिया है।जबकि पांच अन्य लोग अपने वाहन से फरार हो गए।
पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों का कहना है कि हम लोगों के साथ कार्रवाई में पक्षपात किया जा रहा है और धर्म परिवर्तन के नाम पर फंसाने की धमकी दी जा रही है। रात 11:00 बजे के करीब जबरन सुलह समझौता कराकर आरोपी को छोड़ दिया गया।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत