22 जनवरी को आरा में धूमधाम से मनाया जायेगा भगवान श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव
22 जनवरी को आरा में धूमधाम से मनाया जायेगा भगवान श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव
अमरेन्द्र कुमार मिश्र
आरा। जिले के रमना मैदान में 22 जनवरी 2024 को श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर भव्य उत्सव और कारसेवक सम्मान सह भंडारा का आयोजन हेतु भोजपुर के धर्मावलंबियों ने एक बैठक स्थानीय पार्क व्यू के सभागार में आहूत की जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पावन तिथि को महोत्सव के रूप में मानने का निर्णय लिया गया। साथ ही महोत्सव के कार्यकारिणी भी विधिवत गठन किया गया। इस पावन तिथि के अवसर पर प्रभु श्रीराम की सेवा में लगे भोजपुर की धरा पर जितने भी राम सेवक हुए और हैं। उनको समान्नित किया जाना निश्चित हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर 14 जनवरी को नवाह्न पाठ के साथ शुरू होगा जिसमें काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी के प्रख्यात विद्वान रामायणी और स्थानीय मानस मर्मग्य तथा मुख्य यज्ञमान आरा के सांसद सह केंदीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह द्वारा किया जायेगा। तत्पश्चात 9 दिन तक मानस पाठ के साथ इस की पूर्णाहुति 22 जनवरी के पावन तिथि को हवन, शंखनाद, डमरू वादन और महाआरती तथा भव्य भंडारा प्रसाद ग्रहण का कार्यक्रम के साथ कारसेवकों के सम्मान समारोह का कार्यक्रम भी होना निश्चित हुआ है। 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सभी कार्यक्रम दिन के 12 बजे से शुरू होकर सायं 6 बजे दीपोत्सव के साथ समापन होगा। कार्यक्रम में भजन गायन भी होगा। कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक डॉ. पी. सिंह, सह संरक्षक वरीय अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण राय और प्रसिद्ध व्यवसाई शशि गोयनका है। कार्यक्रम के सम्मान समारोह प्रमुख प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ. कुमार जितेंद्र, कार्यक्रम संयोजक जाने माने राम भक्त शंभू चौरसिया, सह संयोजक गुड्डू बबूआन, अजीत राय, आदित्य विजय जैन, अर्चना सिंह और अशोक राम हैं। कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख शिक्षाविद मनोज सिंह, सह व्यव्स्था प्रमुख हरेंद्र चंद्रवंशी, महेंद्र पासवान, सन्नी पांडेय, मीडिया प्रमुख चंदन कुमार, महिला समन्वय मालती देवी, विधि प्रमुख सरदार वीरेंद्र सहित 51 लोगों को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए सम्पूर्ण जिले में 21 हजार आमंत्रण पत्र दिया जाना है। साथ ही प्रचार रथ और सोशल मीडिया के माध्यम से भी रामभक्तों से सहभागिता हेतु आग्रह किया जाना है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।