टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को दिया अंजाम

टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को दिया अंजाम

युवती से आईफोन एवं 37 हजार रूपये छीने
तेजस टूडे ब्यूरो
रविनद्र चौधरी
उरई (जालौन)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में महिला से दिनदिहाड़े लूट की गई। सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के पास की घटना है जहां बाजार से लौट रही एक युवती के साथ दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने छिनेती की घटना को अंजाम दिया।घटना दोपहर करीब की है। जब उरई कोतवाली के तिलक नगर की रहने वाली फरहीन खान नामक एक युवती अपने रिश्तेदार के घर से रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के पास पहुंचीं तभी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक उनका हैंडबैग छीनकर मौके से फरार हो गए। बाइक का नंबर घिसा हुआ बताया जा रहा है जिससे उनकी पहचान न की जा सके।
पीड़िता के अनुसार छीने गए पर्स में एक आईफोन, एक सोने की चेन, 37,000 नकद और एक कीमती घड़ी थी। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वे तेज रफ्तार में भाग निकले। यह पूरी घटना पास स्थित मिलन मार्ट ग्रोसरी सेंटर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसे पुलिस को सौंपा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पीड़िता फरहीन खान ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिससे आमजन खासकर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वहीं स्थानीय पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA