Homeफेक न्यूज एक्सपोजRSS के लोगों ने महिला की दुकान हटाई और उसे निर्वस्त्र कर...

RSS के लोगों ने महिला की दुकान हटाई और उसे निर्वस्त्र कर पीटा? जानिए इस वायरल VIDEO का सच

RSS के लोगों ने महिला की दुकान हटाई और उसे निर्वस्त्र कर पीटा? जानिए इस वायरल VIDEO का सच

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक दुकान को गिरा रहे है। इसका विरोध एक महिला और बच्ची को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट रहे हैं।

 

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो प्रतापगढ़ का है। जहां RSS के लोग महिला को इसलिए पीट रहे हैं क्योंकि धमकियों के बावजूद उसने मीट शॉप बंद नहीं की।

और सच क्या है?
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें इससे जुड़ी खबर आजतक की वेबसाइट पर मिली।
वेबसाइट के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा 30 मार्च का ये मामला यूपी के प्रतापगढ़ का है। जहां इलाके के दबंग और उसके समर्थकों ने एक महिला दुकानदार की दुकान तोड़ी दी। इसका विरोध कर रही महिला और उसकी बेटी को दबंगों ने जमकर पीटा।
पड़ताल के दौरान हमें यूपी पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर इससे जुड़ा एक पोस्ट मिला।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने जमीन पर गुमठी रखी, तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए धारा 504, 506 के अंतर्गत दोनों तरफ से अपराध पंजीकृत किया गया।
साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। वीडियो में दिख रहे लोग RSS के नहीं हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read