HomeAyodhyaसदन ने नयी कार्यकारिणी के चुनाव पर लगायी मुहर

सदन ने नयी कार्यकारिणी के चुनाव पर लगायी मुहर

सदन ने नयी कार्यकारिणी के चुनाव पर लगायी मुहर

नगर निगम बोर्ड की नवीं बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। गांधी सभागार में आयोजित नगर निगम बोर्ड की 9वीं बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन का फैसला लिया गया। इसके पहले स्वच्छता सर्वेक्षण में 28वीं रैंक आने पर सदन ने ध्वनिमत से प्रसन्नता जताई और अगले वर्ष देश के नगर निकायों में टॉप टेन में आने का संकल्प जताया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में नगर आयुक्त जयंत कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ एवं भारत कुमार का परिचय कराया गया।
इस मौके पर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, सांसद प्रतिनिधि जाफर मीसम मौजूद रहे। इसके बाद महापौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में 28वां स्थान आने पर नगर की जनता, पार्षदगण और कर्मचारियों की सराहना किया। उनके प्रस्ताव पर सदन ने ध्वनि मत से अगले वर्ष देश के टॉप 10 नगर निकायों में शामिल होने के लिए और सजगता से कार्य करने का संकल्प जताया गया। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उम्मीद के अनुरूप स्वच्छता के मामले में अयोध्या को नंबर वन बनाने के लिए हम सबको तकनीकी खामियां दूर कर तेजी से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने सामुदायिक व निजी शौचालयों में सुधार की आवश्यकता जताई। पिरखौली का प्लांट चालू होने पर हम स्वच्छता के मामले में टॉप टेन में आ जाएंगे।
चर्चा की शुरुआत में विपक्षी पार्षद दल के नेता विशाल पाल ने कार्यवृत्ति की उपलब्धता का मसला उठाया। इसके बाद विनय जायसवाल ने 1 अप्रैल से 25 जुलाई तक के आय-व्यय का विवरण मांगा। चर्चा आगे बढ़ी तो पूर्व उपसभापति जय नारायण सिंह ने कार्यकारिणी के चुनाव का मुद्दा उठाया। इस पर विशाल पाल एवं रामभवन यादव ने आपत्ति जताई जिस पर भाजपा पार्षद बृजेंद्र सिंह, अनूप दास, चंदन सिंह आदि ने चर्चा में भाग लेते हुए विरोध जताया। जो कार्यकारिणी कालातीत हो चुकी है, वह सदन को संचालित नहीं कर सकती।
अनुज दास ने कहा कि जब कार्यकारिणी ही अल्पमत में है तो सदन के संचालन का कोई औचित्य नहीं है। बृजेंद्र सिंह ने सबसे पहले कार्यकारिणी के चुनाव पर निर्णय लिए जाने पर जोर दिया। महापौर ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदन का संचालन सुचारु रूप से किया जाएगा। उन्होंने 15 से 20 दिन में विधिक राय लेकर नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके साथ ही बैठक स्थगित करने की घोषणा किया। बैठक का संचालन सीटीओ गजेंद्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर उपसभापति राजेश गौड़, संतोष सिंह, अखिलेश पांडेय, गरिमा मौर्य, आभा पांडेय, रंजन यादव, सुल्तान अंसारी, मिथिलेश मिश्र, सुमन यादव, अर्चना श्रीवास्तव सहित तमाम पार्षद उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read