नाहर पट्टी के सफाईकर्मियों ने त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में किया श्रमदान

नाहर पट्टी के सफाईकर्मियों ने त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में किया श्रमदान

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में नहर पट्टी न्याय पंचायत के सफाई कर्मियों ने साफ सफाई किया। बताते चलें कि जैसा की श्रवण मास का महीना चल रहा है। भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए भक्त लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।
इसी की सापेक्ष में न्याय पंचायत स्तर पर एक-एक दिन बदलकर सभी की ड्यूटी लगाई जाती है जिससे मंदिर परिसर में गंदगी न हो सके। श्रद्धालु लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सावन मास में त्रिलोचन महादेव ही नहीं, बल्कि काशी विश्वनाथ, देवघर, महाकाल ऐसे ही देश के तमाम तीर्थ स्थलों पर भगवान भोलेनाथ को पैदल चलकर श्रद्धालु लोग जल चढ़ा रहे हैं। नाहर पट्टी के सफाईकर्मियों की जितनी भी प्रशंसा की जाय, वह कम ही है। मंदिर क्षेत्र के आस—पास के स्थानों को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
इस अवसर पर राजकुमार राजभर अध्यक्ष सफाई कर्मी नाहरपट्टी, लालता प्रसाद पटेल, अशोक कुमार, राजेश कुमार, मनोज यादव, संतोष कुमार, महेश प्रसाद, हरिश्चंद्र मौर्य, सविता दुबे, संगीता देवी, रामराज सरोज, गंगतेंद्र कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA