मुकुट पूजा की परम्परा के साथ मड़ियाहूं के ऐतिहासिक रामलीला का हुआ शुभारम्भ

मुकुट पूजा की परम्परा के साथ मड़ियाहूं के ऐतिहासिक रामलीला का हुआ शुभारम्भ

तेजस टूडे सं.
हिमांशु विश्वकर्मा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर में नवरात्रि के प्रथम दिन श्री रामलीला समिति मड़ियाहूं में मुकुट पूजा का आयोजन हुआ। बताया जाता है कि नवरात्रि के प्रथम दिन श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष नागेश निगम ने विधि विधान के साथ मुकुट पूजा किया। इसके बाद प्रदीप मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ मुकुट पूजा संपन्न कराया। बता दें कि श्री रामलीला के मुकुट पूजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मुकुट पूजन के बाद ही रामलीला का शुभारंभ होता है। मुकुट पूजन में मर्यादा पुरुषोत्तम राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, मां जानकी, और हनुमान के स्वरूपों का पूजन किया जाता है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नागेश निगम, अनिल उमर वैश्य, अनिल निगम, संतोष साहू, सुरेश मोदनवाल, डॉ परमजीत सिंह, लाल प्रताप सिंह, राजेश केसरी, दिलीप साहू, दीनानाथ केसरी, माता प्रसाद, बजरंग केसरी, बच्चा जायसवाल, अखिल प्रताप सिंह, महेश साहू, राजेश सिंह, बृजेश कुमार, विनोद निगम, बेचू लाल मोदनवाल, श्याम बाबू सेठ, संतोष जायसवाल, कल्लू निगम, गंगेश निगम, विवेक खरवार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA