बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ महागठबंधन ने दिया धरना
बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ महागठबंधन ने दिया धरना
धरना प्रदर्शन में जुटे सैकड़ों महागठबंधन के कार्यकर्ता
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। गुरुवार को केंद्र सरकार की 9 साल पूरा होने पर इसे तबाही और बर्बादी का नाम देते हुए महागठबंधन के द्वारा नवादा सदर प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता कर रहे राजद के ज़िला अध्यक्ष उदय यादव ने की। धरना को संबोधित करते हुए उदय यादव ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार से गरीब गुरबा त्रस्त है। क्योंकि भाजपा के राज में महंगाई-बेरोजगारी अपने चरम पर है।
वहीं जेडीयू जिलाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सलमान रागिब मुन्ना ने कहा कि भाजपा की सरकार में बेटियां सुरक्षित नही है। और ना ही गरीब गुरबा। क्योंकि आमजन महँगाई की मार से त्रस्त है। वही राजद के राष्ट्रीय महासचिव व नवादा प्रभारी वेणु यादव ने कहा कि केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों की सरकार है। इनको गरीबों और मजदूरों से कोई लेना देना नहीं है। वहीं सीपीएम नेता ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों की आय दुगुनी करने की वादा किया था लेकिन मोदी किसानों को उनकी जमीन से बेदखल कर कारपोरेट के हाथों सौप देने का कानून लेकर आई है। मिलजुला कर संघ और भाजपा के फांसीवादी उन्माद चरम पर है।
माले से भोला राम ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव जीतने के लिए जो वादा किया था उसे पूरा नही किया है। भाजपा से देश के संघीय ढाँचे और लोकतंत्र को केंद्रीय एजेंसियों के जरिये नेस्तनाबूद करने का प्रयास हो रहा है। इस दौरान पर राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम कपूर चंद्रवंशी राजद के प्रदेश सचिव व एमएलसी के प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा, शमीम अंसारी उर्फ कल्लू, जेडीयू नेता जदु यादव, पूर्व जिला पार्षद मो. अनवर भट्ट, रवि चंद्रवंशी सहित सैकड़ों महागठबंधन के कार्यक्रता उपस्थित थे। संचालन दीपक कुमार ने किया।
धरना प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला। अंत में एक ज्ञापन प्रशासन को दिया गया। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह नवादा प्रभारी वेणु यादव, प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा, पूर्व एमएलसी सलमान रागीव उर्फ़ मुन्ना जी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, नवादा जिलाध्यक्ष उदय यादव, अनवर भट, दीपक यादव, राजू यादव, उमेश शर्मा आदि शामिल थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।