जूनियर महिला टीम के कोच की कमान भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान को मिली

जूनियर महिला टीम के कोच की कमान भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान को मिली

मुकेश तिवारी
झांसी। जनपद में हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले ओलंपियन व भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान तुषार खांडेकर जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के नए प्रशिक्षक बने। हॉकी इंडिया ने पूर्व भारतीय कप्तान तुषार खांडकर को जूनियर महिला टीम का नया कोच नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति जूनियर महिला टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि वे चिली के सैंटियागो में एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2023 की तैयारी कर रही हैं जो 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाला है।

मालूम हो कि खांडकर 2014 और 2016 के बीच कोच के रूप में भारतीय पुरुष टीम का हिस्सा थे। वह लंदन में ऐतिहासिक चैंपियंस ट्रॉफी 2016 रजत पदक, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण, विश्व हॉकी लीग 2015 में कांस्य सहित कई उपलब्धियों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वह 2016 रियो ओलंपिक खेलों के लिए टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे। सीनियर महिला टीम की मुख्य कोच जेनेके शोपमैन के डिप्टी के रूप में अपने हालिया कार्यकाल में, खांडकर ने टीम को दक्षिण कोरिया में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 के लिए तैयार करने में मदद की। इसके अलावा टीम ने 2022 में ओमान में खेले गए एशिया कप में कांस्य पदक जीता और विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया। वह एफआईएच प्रो लीग 2021-22 सीज़न के लिए महिला टीम के सपोर्ट स्टाफ का भी हिस्सा थे। हाल के वर्षों में खांडकर ने हॉकी इंडिया के कोच एजुकेशन पाथवे लेवल बेसिक, लेवल 1 और लेवल 2 के अलावा एफआईएच लेवल 1 कोर्स भी किया है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिलीप टिर्की ने जूनियर टीम के राष्ट्रीय कार्यक्रम में तुषार खांडकर का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ियों का कोच के रूप में सिस्टम में लौटना हमेशा सुखद होता है। तुषार अपने साथ हॉकी में दशकों का अनुभव लेकर आए हैं। वह जूनियर कोर ग्रुप में युवा खिलाड़ियों के लिए एक महान रोल मॉडल भी होंगे। उनकी नियुक्ति सही समय पर हुई है। इस नई भूमिका में तुषार खांडकर को नियुक्त करने में समर्थन के लिए साई को धन्यवाद और मैं तुषार को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी देता हूं।

साई, बेंगलुरु, जहां जूनियर महिला कोर प्रोबेबल ग्रुप प्रशिक्षण कर रही है, पहुंचने पर उत्साहित खांडकर ने खेल विशेषज्ञ बृजेन्द्र यादव से कहा मुझे जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं हॉकी इंडिया की आभारी हूं। अपने हॉकी करियर के बाद मेरा झुकाव हमेशा से ही कोचिंग की ओर रहा है। इन वर्षों में, मैंने विश्व हॉकी में कुछ नामी प्रशिक्षकों के अधीन काम किया है और उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखा भी है। मैं इन युवा और प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी में उनका प्रदर्शन और उत्कृष्ट हो, उस पर मेरा पूरा फोकस रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent