उत्तर प्रदेश में पहला ऑडियो-विजुअल ‘उम्मीद परामर्श केन्द्र’ तेजवापुर सीएचसी में शुरू

उत्तर प्रदेश में पहला ऑडियो-विजुअल ‘उम्मीद परामर्श केन्द्र’ तेजवापुर सीएचसी में शुरू

डिजिटल माध्यम से मिलेगा परिवार नियोजन पर परामर्श, लाभार्थियों की झिझक होगी दूर
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। परिवार नियोजन के क्षेत्र में एक नई और नवाचारी पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेजवापुर में ‘उम्मीद परामर्श केंद्र’ का उद्घाटन सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने किया। यह प्रदेश का पहला ऐसा केंद्र है जहाँ लाभार्थियों को परिवार नियोजन के विकल्पों की जानकारी ऑडियो-विजुअल माध्यम से दी जाएगी। यह पहल पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा मोबियस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित ‘उम्मीद परियोजना’ के अंतर्गत शुरू की गई है। परियोजना का उद्देश्य है— दंपतियों को आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों की सटीक जानकारी देना, ताकि वे अपनी जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुन सकें।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने बताया कि परामर्श केंद्र में एलईडी स्क्रीन, जागरूकता फिल्में और गर्भनिरोधक साधनों का डेमो सेटअप उपलब्ध कराया गया है। यहां प्रशिक्षित स्टाफ नर्सों द्वारा गुणवत्तापूर्ण काउंसलिंग दी जाएगी जिससे सेवाएं सतत और भरोसेमंद बनी रहें। यह पहल विशेषकर दो गर्भधारण के बीच कम से कम तीन साल का अंतर सुनिश्चित करने में सहायक होगी जो मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर समाज में अब भी झिझक और भ्रांतियाँ हैं। ऑडियो-विजुअल माध्यम से परामर्श देना एक ऐसा नवाचार है जिससे लाभार्थी सरलता से जानकारी लेकर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकें।
सामुदायिक जरूरतों पर केंद्रित-कार्यक्रम में पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कंसल्टेंट रामबरन यादव ने बताया कि ‘उम्मीद परियोजना’ वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सात जिलों में संचालित हो रही है। इसके अंतर्गत आशा और एएनएम का क्षमता विकास किया जा रहा है, ताकि वे समुदाय में परिवार नियोजन पर जागरूकता बढ़ा सकें।पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की डॉ. सफिया ज़मीर ने कहा कि यह पहल इस बात का प्रमाण है कि यदि नेतृत्व संवेदनशील और दूरदर्शी हो तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी नवाचार और गुणवत्ता की मिसाल बन सकते हैं।”
इस अवसर पर फार्मासिस्ट, बीपीएम, बीसीपीएम, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल तरीके से दी जाने वाली जानकारी लाभार्थियों के साथ संवाद को और अधिक सहज एवं प्रभावी बनाएगी, विशेष रूप से किशोरियों, नवविवाहितों और पुरुषों के लिए यह व्यवस्था अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA