श्रावण मास की प्रमुख तिथियों में नगर में प्रभावी रहेगी मार्गों की डायवर्जन व्यवस्था
अब्दुल शाहिद
बहराइच। श्रावण माह के दौरान नगर क्षेत्र स्थित शिवालयों एवं मन्दिरों ब्राहम्णीपुरा स्थित सिद्धनाथ मंदिर, बशीरगंज स्थित लालेश्वर मन्दिर, महोलीपुरा स्थित संद्यारण माता मन्दिर तथा जोशियापुरा स्थित टूटे बाबा मन्दिर आदि स्थानों पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए 4 जुलाई से 31 अगस्त के मध्य 10, 17, 24 एवं 31 जुलाई तथा 08, 14, 21, 28 व 31 अगस्त को नगर क्षेत्र में रोड डायवर्जन की व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
उप जिला मजिस्ट्रेट सदर सुभाष सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आर.के सिसोदिया के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार गुरूनानक चौक से घण्टाघर आने वाले वाहनों का डायवर्जन सीमा ग्लास हाउस से बड़ीहाट व दरगाह शरीफ की तरफ, छावनी बाजार से घण्टाघर आने वाले वाहनो का डायवर्जन, तांगा स्टैण्ड से चाँदपुरा चौराहा की तरफ तथा रोडवेज पीपल तिराहा से घण्टाघर आने वाले वाहनो का डायवर्जन, मूंगफली चौराहा से बशीरगंज एवं चाँदपुरा की तरफ होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









