HomeTrendingजिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करके सड़क दुर्घटनाओं पर...

जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करके सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने का दिया निर्देश

  • जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करके सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने का दिया निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
मिर्ज़ापुर। जिलाधिकारी पवन गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक किया जहां जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर प्रभावी सुधारात्मक कार्रवाई किए जाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा किया।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर वहां आवश्यक संकेतक, साइनेज, स्पीड लिमिट बोर्ड, सड़क चिह्नांकन एवं अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाय।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान संचालित किए जाएं। वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। विशेष रूप से स्कूलों, बाजारों, प्रमुख चैराहों एवं भीड़—भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाय।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराते हुए नियमित समीक्षा की जाय। दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात के सुचारु संचालन एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि रोड पर पेड़ व विद्युत के पोल है तो सम्बन्धित विभागों से सर्वे कराते हुए वन विभाग व विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर हटवाना सुनिश्चित करें। अधिक दुर्घटना/मृत्यु के सम्बंध में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 15 दिवसों में ऐसा प्रयास करे कि सड़क की वजह से होने वाले दुर्घटना/मृत्यु में कमी लाई जा सके।
जिलाधिकारी ने टोल प्लाजों पर लाउड स्पीकरण के माध्यम से खराब मौसम में अत्यधिक स्पीड से गाड़ी न चलाने एवं यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करें। एन0एच0 व लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों पर गड्ढो/मरम्मतीकरण कार्य शीघ्र अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। एन0एच0 को निर्देशित करते हुए कहा कि चील्ह से विन्ध्याचल मार्ग/पटरी को सही करायें जिस एन0एच0 द्वारा बताया गया कि 3 दिवस के अन्दर कार्य प्रारम्भ करा दिया जाएगा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि स्कूली फिटनेस के बारे में बताया गया कि जनपद में सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस परीक्षण कर लिया गया है जिसमें 29 गाड़ियों के फिटनेस का परीक्षण नहीं हुआ है, यह भी बताया कि 29 गाड़ियां वर्तमान में संचालित नही हो रही है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि यह सभी सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करा दी जाय।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर योगेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश्वर यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read